Tuesday, August 30, 2016

359. तीरगी में उजास! पागल है ?


तीरगी में उजास! पागल है?
उनसे मिलने की आस! पागल है?

नागफनियों की छाँव में ख़ुशबू
और गुलाबों में बास! पागल है?

जिसकी गिनती है नौ न तेरह में
उसको कहता है ख़ास! पागल है?

एक दीपक बुझा, नगर सारा
हो गया बदहवास! पागल है?

देखकर मौज की अदा 'माँझी'
आज है जो उदास, पागल है?
                --देवेन्द्र माँझी

('हादिसा हूँ मैं' से)

No comments:

Post a Comment