367. हमारे सामने अंजाम क्यों नहीं आता
हमारे सामने अंजाम क्यों नहीं आता
सामने मंज़िल के धोका खा गए
ग़ैर पर नज़रे-इनायत देखकर
हम तेरी मह्फ़िल से उठकर आ गए
किसलिए ये ग़म की बदली छा गयी
फूल क्यों बादे-सबा कुम्हला गए
बेनियाज़ी का हमें कुछ डर नहीं
लोग अब तो तेरी आदत पा गए
उनसे मिलना भी क़यामत हो गया
सैकड़ों इल्ज़ाम सर पर आ गए
जा के किससे हाले-दिल 'माँझी' कहे
ज़ख्म सीने के वो सब दिखला गए
--देवेन्द्र माँझी
हादिसा हूँ मैं' से
No comments:
Post a Comment