274. ठोस धरती पर रहो या बन हवा बह लीजिए
ठोस धरती पर रहो या बन हवा बह लीजिए
आपकी मर्ज़ी है चाहे जैसे भी रह लीजिए
पड़ गई है मुझको आदत बात सुनने की बहुत
आपके मन में जो आए आप भी कह लीजिए
इस पतन का दोष सारा मेरे माथे पर मढ़ो
और फिर हँसकर कहो--'मेरे लिए सह लीजिये'
कुछ नहीं रक्खा है दुनिया के झमेलों में नदीम
है यही अच्छा कि अपने-आपमें रह लीजिये
मार दुनिया कि सही 'माँझी' यूँ तुमने रात-दिन
ये थपेड़े लहर के हैं इनको भी सह लीजिये
-देवेन्द्र माँझी
शब्दार्थ--1. नदीम =दोस्त, मित्र।
(मजबूरियाँ मेरी' से)
THos dharti par raho ya ban havaa bah leejiye...
Aapki marzi hai chaahe jaise bhi rah leejiye...
PaR gayii hai mujhko aadat baat sun.ne ki bahut. ..
Aap ke man me'n jo aaye aap bhi kah leejiye...
Is patan ka dosh saara mere maathe par maRHo. ..
Aur phir hanskar kaho- 'mere liye sah leejiye' ...
Kuchh nahi'n rakkhaa hai duniya ke jhamelo'n mein nadeem...
Ye thapeRe lahar ke hai'n inko bhi sah leejiye...
-Devender Manjhi
Nadeem = Dost, Mitra
Patan = neeche girnaa
No comments:
Post a Comment