Tuesday, October 13, 2015


230. ग़ुरबत हो लाख शान से रहने लगे हैं लोग 

-------------------------------------------------------


ग़ुरबत हो लाख शान से रहने लगे हैं लोग
बस्ती में आन-बान से रहने लगे हैं लोग

निकली है लाश जबसे बरहना ग़रीब की
अब दूर उस मकान से रहने लगे हैं लोग

बाज़ार-ए-हुस्न छुपने लगा भीड़-भाड़ में
मानूस हर दूकान से रहने लगे हैं लोग

झड़ते थे फूल जब भी कोई मा’रिका हुआ
महफ़िल में बदज़बान से रहने लगे हैं लोग

जो बौने-क़द थे 'माँझी' मचानों पे चढ़ गए
धरती पे आसमान से रहने लगे हैं लोग
                                     -देवेन्द्र माँझी

शब्दार्थ--1. ग़ुरबत=ग़रीबी, 2. बरहना=नग्न, नंगी, 3. बाज़ार-ए-हुस्न=सौन्दर्य का बाज़ार, 4. मानूस=प्रभावित, 5. मा’रिका=वाद-विवाद, बहस।

('क्यों सभी ख़ामोश हैं' से)

No comments:

Post a Comment